Showing posts with label सीट बेल्ट. Show all posts
Showing posts with label सीट बेल्ट. Show all posts

Tuesday, December 22, 2009

काश, बिना दुर्घटना के सीट बेल्ट पहनना सीख लिया होता !

कार में आगे बैठने पर सीट बेल्ट पहनना आवश्यक होता है। कितना अच्छा होता कि पीछे की सीट पर भी यह आवश्यक होता।

मैं लगभग सदा पीछे की सीट पर बैठती हूँ और इसी कारण पेटी नहीं बाँधती थी। सच तो यह है कि पेटी बाँधने का खयाल भी नहीं आता था। शनिवार को मैं पुणे जा रही थी। रास्ते में कार की दुर्घटना हो गई। ड्राइवर ने पेटी बाँधी थी, उसे खंरोच तक नहीं आई। मेरी बाँई बाँह में दो जगह हड्डी टूटी। यदि मैंने भी पेटी बाँधी होती तो शायद मुझे भी चोट नहीं लगती।

यह पोस्ट अपने उन्हीं मित्रों के लिए लिख रही हूँ जो मेरी तरह पीछे बैठने पर पेटी नहीं बाँधते। आगे बैठें या पीछे, पेटी अवश्य बाँधें। अन्यथा बिना बात के हाथ पाँव तुड़वाकर मेरी तरह सीखना पड़ सकता है।

घुघूती बासूती