Showing posts with label समस्या समाधान. Show all posts
Showing posts with label समस्या समाधान. Show all posts

Monday, May 24, 2010

कैसी विडम्बना है, अपना ब्लॉग लिख सकती हूँ किन्तु पढ़ नहीं सकती!............घुघूती बासूती

आजकल नेट पर आना, ब्लॉग पढ़ना बहुत कम हो गया है, लिखना तो लगभग छूट ही गया है। कमी थी तो कल से मैं कोई भी ब्लॉगस्पॉट वाला ब्लॉग नहीं खोल पा रही हूँ। ब्लॉगवाणी खुल जाती है किन्तु वहाँ से लोगों के ब्लॉग नहीं खुलते, केवल वर्डप्रेस वाले या .com वाले खुलते हैं। ब्लॉगर खुल जाता है किन्तु वहाँ से व्यू ब्लॉग पर चटका लगाने से मेरा ब्लॉग खुलने की बजाए problem loading page/ server not found आ जाता है। यदि कोई सहायता कर सकता हो तो कृपया बताइए किन्तु याद रहे मैं कम्प्यूटर निरक्षर हूँ। किन्तु मुझे आशा है कि कोई मित्र ऐसा भी होगा ही जो अन्धे को भी राह समझा लक्ष्य तक ले जा सकता है। बस मुझे भी step by step ऐसी ही सहायता की आवश्यकता है।

जो सिखाए या सिखा पाए उसका भी भला, जो न सिखाए या न सिखा पाए उसका भी भला।

आभार सहित और सहायता की लम्बी सी गुहार सहित,

घुघूती बासूती