मेरे बहुत से मित्रों व पाठकों को एक शिकायत है और शिकायत बिल्कुल उचित भी है। समस्या यह है कि मैं शिकायत से सहमत हूँ, किन्तु उसके कारणों को समझने व दूर करने में असमर्थ हूँ। चाहती हूँ कि सुधी मित्र समस्या के समाधान में मेरी सहायता करें।
समस्या यह है कि बहुत दिनों से मेरे कई पाठक मेरे ब्लॉग को पढ़ने में असमर्थ हैं और यदि वे ब्लॉग खोलने की कोशिश करते हैं तो या तो उनका कम्प्यूटर हैंग हो जाता है या फिर पृष्ठ बहुत धीरे खुलता है, या पृष्ठ रिस्पॉन्ड नहीं करता। मैं स्वयं भी जब अपना ब्लॉग इन्टरनेट एक्सप्लोरर पर खोलती हूँ तो यही सब समस्याएँ सामने आती हैं। परन्तु जब मोज़िला फायरफॉक्स पर खोलती हूं तो कोई समस्या नहीं होती। मेरे लिए तो यह मोज़िला फायरफॉक्स पर खोलने का समाधान काम कर सकता है किन्तु मैं अपने पाठकों को तो मोज़िला फायरफॉक्स का ही उपयोग करने को बाध्य नहीं कर सकती।
यह सही है कि मोज़िला फायरफॉक्स इन्टरनेट एक्सप्लोरर से बहुत बेहतर है। जर्मनी में तो सरकार ने भी नागरिकों को इन्टरनेट एक्सप्लोरर का उपयोग न करने की सलाह दी है और वायरस के हमले भी इन्टरनेट एक्सप्लोरर पर ही अधिक होते हैं। बहुत से सर्वे भी यही बताते हैं कि मोज़िला फायरफॉक्स इन्टरनेट एक्सप्लोरर से अधिक सुविधाजनक है और अधिक लोगों की पसन्द है। किन्तु मैं अपने पाठकों को अपना ब्राउज़र बदलने की सलाह तो नहीं दे सकती। बहुत से पाठक जब दो तीन बार मेरे ब्लॉग पर आकर इस समस्या का सामना करते हैं तो फिर मेरे ब्लॉग पर आना ही छोड़ देते हैं। कुछ मित्रों ने टिप्पणी तो कुछ ने मेल करके मुझे इस समस्या के बारे में बताया है।
मैं जानना चाहती हूँ कि क्या यह समस्या केवल मेरी ही है या अन्य चिट्ठाकारों को भी इसका सामना करना पड़ रहा है।
अपने सभी कम्प्यूटर के जानकार साथियों से मेरा अनुरोध है कि कृपया मेरा ब्लॉग इन्टरनेट एक्सप्लोरर पर खोल कर देखें और फिर मेरी समस्या का कोई समाधान मुझे सुझाएँ।
आभार सहित,
घुघूती बासूती
Showing posts with label इन्टरनेट एक्सप्लोरर. Show all posts
Showing posts with label इन्टरनेट एक्सप्लोरर. Show all posts
Friday, January 22, 2010
Subscribe to:
Posts (Atom)