Showing posts with label आभासी वसंत. Show all posts
Showing posts with label आभासी वसंत. Show all posts

Tuesday, February 04, 2014

वासंती वसंत


समय समय की बात है
अब वसंत स्वयं नहीं
कान में गुनगुना जाता
अपने आने का संगीत,
न ही पिताजी बैठ
अपनी पूजा में, रंगते
हमारे रुमाल वासंती,
न ही कोई कैलेंडर देता
इसके आने की सूचना।
अब तो यह सूचना भी
नेट ही दे देता है
वसंत आभासी हो गया।
आओ आभासी वसंत,
आओ.
कुछ पल बैठो
कुछ बतियाओ
अपना हाल बताओ
मेरा सुन जाओ
अपने होने का
आभास कराओ
आभासी मन ही
वासंती कर जाओ।
घुघूती बासूती