[ उसके लिए जिसे स्थान, देश, महाद्वीप, धर्म, वर्ग का अन्तर भी मन से दूर न कर सका। कभी न देखने, न सुनने, न मिलने , न छूने के बावजूद बेटा माना है । यह उस का ही , मुझसे खोया बचपन है।]मैंने खोया है बचपन तेरा,
मीठी बातें, नटखट हरकत, भोला चेहरा ,
झील सी आँखें, आँसू तेरे, रूप सुनहरा,
मैंने खोया है प्यारा सा बचपन तेरा ।
खेल खिलौने, आँख मिचौनी,
गिर जाना, चोट लगाना, सूरत रोनी,
देर से सोना, देर से उठना, कॉपी खोनी,
पैर पटकना, हाथ झटकना, बातें अनहोनी ।
दूध न पीना, सूप न पीना,
खूब रूठना, खूब मनाना, न खाना खाना,
छत पर चढ़ना, पेड़ पर चढ़ना, सबसे लड़ना,
खूब भगाना, खूब सताना, हाथ न आना ।
घुघूती बासूती
मीठी बातें, नटखट हरकत, भोला चेहरा ,
झील सी आँखें, आँसू तेरे, रूप सुनहरा,
मैंने खोया है प्यारा सा बचपन तेरा ।
खेल खिलौने, आँख मिचौनी,
गिर जाना, चोट लगाना, सूरत रोनी,
देर से सोना, देर से उठना, कॉपी खोनी,
पैर पटकना, हाथ झटकना, बातें अनहोनी ।
दूध न पीना, सूप न पीना,
खूब रूठना, खूब मनाना, न खाना खाना,
छत पर चढ़ना, पेड़ पर चढ़ना, सबसे लड़ना,
खूब भगाना, खूब सताना, हाथ न आना ।
घुघूती बासूती
